Breaking News

Lakhimpur Kheri : उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त पंचायत राज चुनाव समिति का जफर अली नकवी सदस्य नियुक्त किए जाने से हर्ष का माहौल

HTN Live 



लखीमपुर : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गृहमंत्री एवं खीरी लोकसभा के पूर्व सांसद जफर अली नकवी को राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अति महत्वपूर्ण पंचायती राज चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है । नकवी की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है ।  नकवी की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस जनों में हर्ष का माहौल है ।
निवर्तमान कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने बताया कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शीर्ष नेतृत्व के द्वारा कमेटियों का उत्तर प्रदेश में गठन किया गया है ।





श्री नकवी की नियुक्ति पर जनपद के कांग्रेस जनों ने शीर्ष नेतृत्व को एवं श्रीमती प्रियंका गांधी जी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय कुमार लल्लू जी को बहुत-बहुत कर बधाई दी ।
निश्चित ही नक़वी जी का राजनीतिक अनुभव कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा ।
हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से सूरज सिंह जिला उपाध्यक्ष एवं रवि तिवारी जिला महासचिव, सगीर अहमद जिला महासचिव व श्रीकांत गौतम सदस्य जिला पंचायत, राजेश प्रधान, हफीज खान, अंकुश पाल वर्मा, सुनील मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, रामू शुक्ला, गगन खन्ना आदि कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया ।

 


No comments