Lakhimpur Kheri : खुली बैठक मे शाहीन बानो चुनी गई निर्विरोध कोटेदार
HTN Live
मुसीब वेग /आदेश शर्मा जिला व्यूरो जनपद लखीमपुर खीरी
तहसील गोला गोकरन नाथ के अमीरनगर कस्बे के पंचायत घर पर एक खुली बैठक का आयोजन संपन्न किया गया जिसमें स्वयं सहायता समूह को प्रथम वरीयता होने से समूह की सदस्य शाहीन बानो को निर्विरोध चुना गया
खुली बैठक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आलोक अवस्थी ने सेक्टर प्रभारी मनीष गिरि एवं ग्राम प्रधान अमीरनगर की मौजूदगी में मौजूद ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों को बताया कि खाद्यान्न वितरण प्रणाली के तहत कोटे की दुकान हेतु रजा स्वयं सहायता समूह को प्रथम वरीयता है जिस पर सभी ने सर्व सम्मति से स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्य शाहीन बानो को निर्विरोध चुना ।
बैठक में पूर्व प्रधान अब्दुल अजीज खां ने आये हुए सभी ग्रामीणो का अभिवादन किया ।
इस अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक आफताब खां, छोटेलाल कटियार, अनीस खां, सलामत, नादिरा बेगम, राजाराम सहित सभी पंचायत सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे ।


No comments