Gonda news: ग्रामीणों ने चंदा लगाकर गांव के मुख्य मार्ग पर शुरू किया मिट्टी पटाई का काम
HTN Live
विकास इस गांव का रास्ता भुल गया है इसे सही रास्ते पर लाने के लिए जानता जनार्दन संघर्षरत
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
उत्तर प्रदेश सरकार जहां ग्राम पंचायतों को शहरों की भांति विकसित करने के लिए तमाम प्रकार की योजनाओं का संचालन कर उनके क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त धनवंटन कर रही है।वही ग्राम पंचायतों के जिम्मेदार प्रधान व सचिव जिनके कंधों पर संचालित विकासपरख योजनाओं को धरातल पर उतार कर पंचायतों को चाक-चौबंद बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है वे अपनी विरोधाभासी राजनीति के कारण गांव के विकास को अवरुद्ध कर रहे हैं ।
ऐसा ही एक मामला इटियाथोक विकासखंड के ग्राम पंचायत बिशुनपुर संगम के मजरे परसन पुरवा में देखने को मिला बरसों से उबड़ खाबड़ स्थित में पड़ा परसन पुरवा गांव को जोड़ने वाला यह कच्चा मार्ग विकास की आस जोह राहत था मार्ग के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने पंचायत अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग की सुनवाई ना होने पर ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए चंदा लगाकर पैसे इकट्ठे किए और सामूहिक रूप से परिश्रम कर मार्ग पर मिट्टी डलवा कर समतलीकरण का कार्य प्रारंभ कर दिया लोगों की एकजुटता और कई घंटों के कठिन परिश्रम के बाद गड्ढों में तब्दील मार्ग समतल हो गया और लोगों को आवागमन में होने वाली दुश्वारियो से काफी हद तक निजात मिल गई। ग्रामीणों का यह सराहनीय कार्य पंचायत के उन जिम्मेदारों को आईना दिखाता है जो कुत्सित राजनीति के चक्कर में गांव के विकास में बाधा बने हुए हैं। पंचायत निधि में विकास के लिए पर्याप्त धन व सत्तासीन सरकार का सपोर्ट होने के बावजूद विकास कार्य नहीं करा रहे हैं और जहां पर विकास कार्य कराए भी जा रहे हैं वहां मानक व गुणवत्ता को दरकिनार कर खाऊ कमाऊ नीत अपनाई जा रही है।



No comments