Breaking News

Gonda news : बिजली की अघोषित कटौती से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

HTN Live 



रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

इटियाथोक विद्युत उपकेंद्र से ग्राम पंचायत धरमेई को दी जा रही बिजली सप्लाई आये दिन बाधित रहती है‌।  उमस भरी भीषण गर्मी में आए दिन ट्रांसफार्मर की फ्यूज उड़ना व समय पर बिजली कर्मियों का ना पहुंचना ग्रामीणों की लिए गंभीर समस्या उत्पन्न कर रहा है बिजली सप्लाई बाधित होने से  बिजली के सभी उपकरण मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं दैनिक दिनचर्या में सबसे अहम रोल निभाने वाले मोबाइल को चार्ज करने के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ता है। बिजली सप्लाई ना होने से किसानों को सरकारी ट्यूबवेल से  फसलों के सिंचाई की सुविधा भी नहीं मिल पा रही है। जिससे किसानों को पैदावार कम होने का डर भी सता रहा है। बिजली की अघोषित कटौती नें उपभोक्ताओं के रातों की नींद हराम कर रखी है। उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए जब ग्रामीण संबंधित  विभाग के अधिकारियों से मौखिक और लिखित रूप में शिकायत करते हैं तो उनकी शिकायत को अधिकारियों द्वारा नजरअंदाज किया जाता है और उन्हें उनकी हालत पर छोड़ दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि कम पावर वाले एक छोटे से ट्रांसफार्मर से गांव के 400 कनेक्शन धारकों व सरकारी नलकूप को बिजली की सप्लाई की जा रही है क्षमता से अधिक कनेक्शन होने के कारण ट्रांसफार्मर आये दिन खराब रहता है जिससे बिजली उपभोक्ताओं को रोस्टर के मुताबिक सप्लाई नहीं मिल पाती हैं   ग्रामीणों ने बताया कि  दो दिन से गांव में बिजली गुल है जिसकी सूचना विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को बार-बार दिए जाने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उक्त समस्या से पूर्ण निजात पाने के लिए जब ग्रामीणों ने जेई से ट्रांसफार्मर को बदलवाने की मांग की तो उन्होंने विभाग में बजट आने पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की बात कही। जिससे नाराज ग्रामीणों नें गांव स्थित  खराब ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर  जोरदार प्रदर्शन किया एवं व्याप्त समस्या के अति शीघ्र निराकरण मांग की समाधान ना होने पर आगामी दिनों में इटियाथोक पावर हाउस परिसर में भूख हड़ताल की चेतावनी दी।

No comments