Breaking News

Gonda news : अवैध तमंचे व जिंदा कारतूस के साथ दो टॉप टेन अपराधियों को किया गया गिरफ्तार

HTN Live 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर द्वारा गोंडा जनपद के समस्त कोतवाली /थाना प्रभारियों को क्षेत्र में अभियान चलाकर टॉप टेन अपराधियों के गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया था उक्त निर्देश के अनुपालन में इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह नें बीते बुधवार को वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार पांडे के नेतृत्व उ0नि0 सतनारायण यादव, मुख्य आरक्षी शंभू तिवारी, आरक्षी आदित्यनाथ यादव, आरक्षी संजीव वर्मा, आरक्षी कुशहरयादव की एक टीम गठित कर क्षेत्र के टॉप टेन अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु भेजी गई। पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमणसील रहकर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी कि इसी बीच कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया कानूनगो व पुराना तकिया गांव से जरिए दूरभाष मुखबिर खास के द्वारा सूचना मिली की क्षेत्र में शातिर अपराधियों की मौजूदगी संदिग्ध परिस्थितियों में देखी गई है। प्रकरण को संज्ञान में लेकर  बताए गए नियत स्थान पर  पहुंचे पुलिस जवानों ने  शमशेर अली पुत्र मोहम्मद इदरीश निवासी पुराना तकिया थाना इटियाथोक जनपद गोंडा को एक अदत अवैध तमंचा व दो अदत जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया इसी क्रम में क्षेत्र के मिश्रौलिया कानूनगो निवासी संजय वर्मा पुत्र सतीश वर्मा को अवैध एक आदत देसी कट्टा 315 बोर व एक आदत जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ हिरासत में लेकर स्थानीय कोतवाली के सुपुर्दगी में किया गया ‌। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए उपरोक्त दोनों टॉप टेन अपराधियों को बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय सदर गोंडा भेजा गया।

No comments