Gonda News: इटियाथोक सीएचसी में 52 लोगो के लिए गए सैम्पल*
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
इटियाथोक/गोंडा।क्षेत्र को कोरोना मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मुहिम तेज कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की गठित मेडिकल टीम के सदस्यों द्वारा बुधवार को इटियाथोक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र के कुल 52 लोगो के सैम्पल लिए गए। अधीक्षक डॉ0 श्वेता त्रिपाठी ने बताया कि रैपिड टेस्ट किट खत्म होने की वजह से इस वक्त सिर्फ सैम्पल लेकर लखनऊ जांच हेतु भेजे जा रहे है। उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए अस्पताल व क्षेत्र में प्रति दिन शिविर लगाकर कोरोना की जांच किया जा रहा है।

No comments