Deoband : देवबंदी उलेमा ने योगी सरकार के संविदा वाले फैसले का किया स्वागत, बोले- अच्छे होंगे हालात
HTN Live
सरकारी नौकरी अब सीधे तौर नहीं मिलेगी 5 साल तक संविधा के रूप में नौकरी करनी पड़ेगी. योगी सरकार के इस फैसले का देवबंदी उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने किया समर्थन किया है. उलेमा ने कहा की इससे नौकरी करने वाला इमानदारी ओर मेहनत से नौकरी करेगा ओर इससे प्रदेश के हालात अच्छे होंगे.
देवबंद के उलेमा मुफ्ती असद कासमी ने योगी सरकार उस फैसले का स्वागत किया है जिसमें कहा गया है कि अब सीधे तौर पर सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी. पहले 1 साल तक नौकरी करनी पड़ेगी और चरित्र अच्छा रहा तो 5 साल के बाद सरकारी नौकरी मिलेगी. मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के हालात अच्छे होंगे और नौकरी करने वाला ईमानदारी और मेहनत से नौकरी करेगा.
मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि ''देखिए जिस तरीके से माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में एक कानून लाने के बारे में बात की है और कहा है कि कैबिनेट में प्रस्ताव को पास करेंगे ये जो सरकारी नौकरी होती है उसमें 5 साल तक पहले प्राइवेट तरीके से रखा जाएगा और 6ठे साल अगर उनका कार्य प्रदर्शन सही होता है तो सही तौर पर यानी हमेशा के तौर पर सरकारी मुलाजिम बनाया जाएगा तो ये अच्छा कदम है''
कासमी ने कहा कि ''योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के अंदर सुधार आएगा और अधिकारी या सरकारी जितने भी कर्मचारी हैं 5 साल तक और उसके बाद भी वो कोशिश करेंगे कि उनका कार्य प्रदर्शन ठीक रहे और कार्य प्रदर्शन अगर ठीक रहेगा तो प्रदेश ठीक रहेगा. योगी सरकार ने जो फैसला लिया है वो अच्छा है. हम इससे सहमत हैं''

No comments