Crime news : मुकदमा दर्ज होने के 1 साल बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही पसगवां पुलिस
HTN Live
अमरेन्द्र सिंह संवाददाता अपराध लखीमपुर खीरी
मुकदमा दर्ज होने के 1 साल बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही पशगवांपुलिस
धारा 420 467 468 406 323 504 506 आईपी fcसी में नामजद आरोपी सत्येंद्र प्रकाश तिवारी आशीष मिश्रा को गिरफ्तार नहीं कर रहे विवेचक
लखीमपुर खीरी नवागत पुलिस अधीक्षक जहां समस्त थाना प्रभारियों व विवेचकोंको लंबित विवेचना पूर्ण करने तथा वांछित संगेयअपराध के नामजद अपराधियों त्वरित गिरफ्तारी कराए जाने के सख्त फरमान जारी कर रहे है लेकिन इसका असर पसगवां पुलिस पर पड़ता नजर नहीं आ रहा है पसगवा कोतवाली में दर्ज मुकदमा में नामजद आरोपी सत्येंद्र प्रकाश तिवारी व आशीष मिश्रा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुए 1 साल होने को है इसके बावजूद मुकदमा की विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी उचौलिया हर्षित द्वारा नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा और ना ही मुकदमे में आरोप पत्र दाखिल किया गया आरोपी गणों व चौकी प्रभारी के मध्य चल रही सांठगांठ के चलते यहां आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है वही पुलिस की छवि भी धूमिल हो रही है नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए शिकायतकर्ता आला अफसरों की चौखटों केचक्कर लगाते लगाते थक चुका है लेकिन पुलिस व चौकी प्रभारी उचौलिया के हिटलर शाही के चलते मुलजिम खुलेआम घूम रहे हैं और ठगी की घटनाओं को अंजाम देते देखे जा सकते हैं सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार विवेचक और आरोपियों के मध्य चल रही सांठगांठ के चलते नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करने में पुलिस आनाकानी करते दिखाई पड़ रही है शायद पुलिस पर पुलिस अधीक्षक के अरमानों का असर ना पड़ता हो अब देखना है कि पुलिस अधीक्षक नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी करवा पाते हैं या फिर मामला ढाक के तीन पात ही रहता है

No comments