Breaking News

सप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने किया कस्बे का पैदल भ्रमण

HTN Live 

            सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
 
 कमलापुर सीतापुर -कस्बे के अंदर सोमवार सप्ताहिक बंदी को लेकर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों सहित दुकानदारों ने कस्बे के अंदर पैदल भ्रमण करके  खुली हुई दुकानों को बंद करने का  आग्रह किया व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया की जिला अधिकारी महोदय के द्वारा कमलापुर कस्बे में सोमवार बंदी का दिन निश्चित किया गया था लेकिन लॉकडाउन के चलते इसका पालन नहीं किया जा सका लेकिन लॉकडाउन खुलते ही कस्बे के सभी दुकानदार लगातार अपनी-अपनी दुकानें खोलने लगे थे जिस पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लेकर पुनः सोमवार को बंदी का दिन लागू किया गया व्यापार मंडल के संरक्षक जय प्रकाश सिंह ने बताया की अगले सोमवार से सिर्फ फोटोकॉपी व जन सुविधा केंद्र सहित कस्बे में सिर्फ दो मेडिकल स्टोर सोमवार के दिन खोले जाएंगे इसके अलावा सारी दुकाने बंद रहेंगी इस अवसर पर कस्बे के व्यापारी बबलू सिंह चौहान, पंकज सिंह, बृजपाल सिंह ,संदीप निगम, अनुराग जयसवाल ,जय कृष्ण पांडेय, अंशु जयसवाल,शुक्ला वस्त्र भंडार ,हर्षित गुप्ता ,अंकुर गुप्ता, दीपक गुप्ता, श्री केशन ,अंकित शुक्ला, पंकज भदौरिया, सीमांत, रितेश ,कलीम ,वासिक, शिब्बू ,इमरान सहित कस्बे के व्यापारी मौजूद रहे।

No comments