Breaking News

सभी शासकीय कर्मी कर्मचारी आचरण नियमावली का अनुपालन सुनिश्चित करें - आयुक्त श्री एस0वी0एस0 रंगाराव

HTN Live 

रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

आयुक्त देवीपाटन मण्डल एस0वी0एस0 रंगाराव ने बताया है कि यह बात संज्ञान में आयी है कि मण्डल में कतिपय स्वयं सेवी संगठनों, ट्रस्टों एवं अन्य संगठनों द्वारा अपनी ओर से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए फोटो के साथ प्रशंसा पत्र तैयार कर उन्हें भेंट करने  का प्रयास किया जाता है और कुुछ मामलों में सम्बन्धित द्वारा उन्हें ले भी लिया जाता है। यह  आचारण कदापि उचित एवं नियमानुकूल नहीं है तथा कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत है।
आयुक्त ने मण्डल के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि इस प्रकार के प्रशंसा पत्र आदि ग्र्रहण न करें तथा प्रत्येक दशा में कर्मचारी आचरण नियमावली का अनुपालन सुनिश्चित करें।

No comments