Breaking News

राष्ट्रीय छात्र संगठन की बैठक सम्पन्न

HTN Live  


आज दिनांक 26 सितंबर को राष्ट्रीय छात्र संगठन की अति आवश्यक बैठक कांग्रेस भवन पर हुई I बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव एनएसयूआई प्रभारी लखीमपुर शैलेश कुमार शुक्ला मौजूद रहे I एनएसयूआई की तरफ से शैलेश कुमार सैलू जी का जोरदार स्वागत किया गया I

 बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव शैलेश कुमार सैलू जीने संगठन की नब्ज टटोली साथ ही शैलेश कुमार सैलू ने कहा कि आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है युवा भटकाव की स्थिति में है युवाओं को रोजगार की दरकार है इस सरकार में मोदी जी ने युवाओं को गुमराह किया है 2 करोड़ नौकरिया देने का झूठा वादा कर युवाओं को ठगा है आने वाले समय में देश व प्रदेश का युवा इनको माफ नहीं करेगा I युवाओं का आवाहन करते हुए कहा कि आप लोग आइए कांग्रेश की विचारधारा से जुड़िए देश के किसानों नौजवानों के लिए कांग्रेस ने ही किया है वही करेगी I
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने संबोधित करते हुए कहां की आप सभी युवा युवाओं के बीच जाकर भाजपा की कुरीतियों एवं कांग्रेस की नीतियों को युवाओं को बताएं I
आज सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है कोरे झूठे वादे कर सत्ता में आई सरकार से हर वर्ग त्रस्त है सभी का शोषण किया जा रहा है I
उक्त बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित शहर अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी एवं जिला महामंत्री रवि तिवारी शाह जेंद्र दीक्षित जिला उपाध्यक्ष एवं प्रेम वर्मा अंजुम कद्र उस्मानी प्रेम बाजपेई सुनील मिश्रा संजय गोस्वामी पंकज दीक्षित ललित मिश्रा आदि दर्जनों एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे I 

No comments