इटियाथोक ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई संपन्न
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
आज दिनांक 26/09/ 2020 को प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटियाथोक ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया आयोजित बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख मालती देवी ने किया। बैठक का संचालन प्रभारी खंड विकास अधिकारी विकास मिश्रा के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी की गरिमामय उपस्थिति रही। खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार मिश्रा ने बैठक में उपस्थित ग्राम सभा अध्यक्षो, पंचायत सचिवो व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि विगत वर्ष में संपन्न हुए क्षेत्र पंचायत की बैठक में 178 प्रस्ताव प्राप्त हुए थे जिनमें से 5 प्रस्तावों पर विकास कार्य संपन्न कराया जा चुका है। प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची में शामिल 3645 व्यक्तियों का स्थलीय सत्यापन कराया गया इस दौरान कुल 2215 व्यक्ति आवास योजना के लिए पात्र पाए गए और उनका नाम फाइनल सूची में शामिल किया गया। एडीओ पंचायत कृष्ण कुमार तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि शासन के मंसानुरूप विकासखंड के सभी 71 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का कार्य प्राथमिकता के रूप में कराया जाना है।14 ग्राम पंचायतों में अभी तक सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है शेष सभी ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है उन्होंने बताया कि क्षेत्र के 20 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य कराया जाना है जिनमें से कुछ ग्राम पंचायतों को छोड़कर शेष ग्राम पंचायतों में छत व दीवार स्तर तक निर्माण कार्य कराया जा चुका है। उन्होंने उपस्थित ग्रामसभा अध्यक्षों से आग्रह किया कि जिन ग्राम पंचायतों में किसी कारण वस अभी तक बेबी फ्रेंडली शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है अति शीघ्र निर्माण कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश पाल नें विभाग से संबंधित कार्यों की जानकारी सदन को दी उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों से कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों के सुंदरीकरण का कार्य अतिशीघ्र कराए जाने की अपील की। सीडीपीओ नीतू रावत ने विभाग द्वारा संचालित पोषाहार वितरण, अन्नप्राशन, गोद भराई, लाडली दिवस, आदि कार्यों के आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा संचालित किए जाने की जानकारी दी। क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने बैठक को संबोधित करते हुए सभी ग्राम सभा अध्यक्षो व क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों के कराए जाने की अपील की उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करा रही है बस हम सभी लोगों को मिलकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की जरूरत है। बैठक समापन के अवसर पर उपस्थित सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यगणो से अपने अपने गांव के विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा है जिसमें से ज्यादातर सदस्यों ने प्रस्ताव बैठक में उपस्थित बाबू के पास जमा किए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनवर सकील, इटियाथोक मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, इटियाथोक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश दुबे, सुनील कुमार तिवारी, अजय राठौर, कपिलेश्वर शुक्ला, सहित ग्राम सभा अध्यक्ष, पंचायत सचिव व क्षेत्र पंचायत सदस्यगण मौजूद रहे।


No comments