इटियाथोक मंडल कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
इटियाथोक भाजपा कार्यालय पर देवीपाटन मंदिर तुलसीपुर से देवी दर्शन कर वापस लौट रहे अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा का मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत अभिनंदन व वंदन किया गया इस अवसर पर श्री मिश्रा जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं मनोयोग के साथ करते रहने की प्रेरणा दी उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है यह कार्यकर्ता आधारित पार्टी है
इसमें कार्यकर्ताओं को उनके कार्य के आधार पर आगे बढ़ने का पूरा मौका दिया जाता है इसलिए आप सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन के साथ पार्टी के मूल मंत्र *सबका साथ*, *सबका विकास* और *सबका विश्वास* कायम रखते हुए कार्य करते रहें मुकाम खुद ब खुद हासिल हो जाएगा। स्वागत सम्मान के इस कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोंडा आशीष त्रिपाठी, इटियाथोक मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, कपिलेश्वर शुक्ला, सुशील कुमार द्विवेदी, अरुण गौतम, सुनील कुमार तिवारी, अजय राठौर, बबलू तिवारी, सोमेश्वर पांडे, संतोष चौरसिया, गोलू ओझा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No comments