Breaking News

पत्नी की हत्या के केस में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को इटियाथोक पुलिस ने किया गिरफ्तार

HTN Live 


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के पांडे पुरवा गांव में बीते शुक्रवार की दोपहर पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुई झड़प हत्या में तब्दील हो गई सनकी पति ने घर में ही दुपट्टे से गला कसकर पत्नी की हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर स्थानीय कोतवाली में अभियुक्त इसरार पुत्र इकबाल अली निवासी पांडे पुरवा मौजा पारा सराय थाना इटियाथोक जनपद गोंडा के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी आज दिनांक 26/09/ 2020 को वांछित अभियुक्तों की तलाशी में प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह के साथ वरिष्ठ उप निरीक्षक राजेश कुमार पांडे, उप निरीक्षक नरसिंह, कांस्टेबल बालेश्वर यादव व पवन चौधरी क्षेत्र भ्रमण पर निकले हुए थे इसी बीच मुखबिर खास के जरिए सूचना मिली कि पत्नी की हत्या का वांछित फरार अभियुक्त इसरार परासरा क्षेत्र में दिखाई दिया है।सूचना को संज्ञान में लेकर अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने उपरोक्त वांछित अभियुक्त को पारा सराय रेलवे क्रॉसिंग मोड़ के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।

No comments