सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपाइयों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
Itiathok Gonda 20/9/2020 : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा संगठन द्वारा चलाये जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा बीते शनिवार को मेहनौन विधानसभा इटियाथोक मंडल के ग्राम पंचायत बिशुनपुर संगम के मजरे मधईजोत में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गोंडा आशीष त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि इटियाथोक मंडल अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा, गोरेलाल शुक्ला, पवन सिंह, राम कुमार पांडे, आत्माराम वर्मा, राज किशोर मिश्रा, अजय राठौर, सुनील तिवारी, बबलू तिवारी, विजय गौतम, पहलाद सिंह, शिव रतन सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments