Breaking News

झाड़ियों में मिली 23 वर्षीय महिला की लाश परिजनों ने लगाया दामाद पर हत्या का आरोप

HTN Live 

 ससुराल आये दामाद ने पत्नी की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंका

        रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

इटियाथोक रेलवे स्टेशन के पास स्थित झाड़ियों में शनिवार को एक 23 वर्षीय महिला की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक महिला की पहचान सूफीया पुत्री किस्मत अली (23) ग्राम पंचायत परसिया बहोरीपुर (नौशहरा) कोतवाली इटियाथोक जनपद गोंडा के रूप में हुई है। मृतका सुफीया की मां चांद तारा नें बताया कि बीते शुक्रवार की सुबह दामाद वारिस अली निवासी मंगल भट्ठा भिनगा बाजार फोन करने के उपरांत मेरी पुत्री को लेकर मेरे घर आया  घर से वापस जाने के बाद पुत्री सूफीया के मोबाइल पर फोन कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बुलाया काफी देर बीत जाने के बाद जब दोनों वापस नहीं आए तो सोचा घर वापस चले गए होंगे। शनिवार दोपहर बकरी चराने गए ग्रामीणों से सुफीया की लाश झाड़ियों में पड़े होने का खुलासा हुआ जिससे मुझे पूरा यकीन है कि दहेज में अंगूठी की मांग पूरा न कर पाने से नाराज दामाद ने ही मेरी पुत्री की हत्या कर शव को झाड़ियों में फेका है। उन्होंने यह खुलासा किया की  दामाद वारिस अली ने अपने पहली पत्नी की भी हत्या की थी और आज वही कृत्य मेरी पुत्री सुफीया के साथ भी किया। मृतका के पिता किस्मत अली ने भी दामाद को ही हत्या का आरोपी बताया है। वैसे इटियाथोक कोतवाली पुलिस पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है। सत्यता क्या है यह तो जांच उपरांत ही पता चल पाएगा।

No comments