Breaking News

कृषि विधेयक बिल किसानों को कारपोरेट सेक्टर का गुलाम बनाने की साजिश

HTN Live 


आदेश शर्मा ब्यूरो प्रमुख लखीमपुर खीरी
भाजपा सरकार हमेशा से ही किसान विरोधी रही है और दोनों सदनों में पारित हुआ तीनों कृषि विधेयक बिल किसानों को कारपोरेट सेक्टर का गुलाम बनाने की साजिश है I
कांग्रेस के जिला महामंत्री रवि तिवारी ने मोदी सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि वन नेशन वन मार्केट की सूली पर किसानों को चढ़ाने वाली केंद्र सरकार की नियत में खोट है I
पूंजीवादी व्यवस्था और निजी करण की आड़ में जय जवान जय किसान को पुरानी जमीदारी प्रथा को नया स्वरूप दे रही है I
तिवारी ने कहा कि अमेरिका ने दशकों पहले खुली बाजार व्यवस्था बनाई और वहां के किसान तबाह हो गए खुली नीति से सोवियत रूस बिखर गया और भाजपा की नीति देश की बची कुची अर्थव्यवस्था कृषि सेक्टर को पंगु बनाने वाली है उन्होंने कहा कि कृषि दिल से मंडी परिषद और न्यूनतम समर्थन मूल्य का खात्मा हो जाएगा यह देश के अन्नदाता किसानों के साथ विश्वासघात है और कांग्रेसी इसका हर स्तर पर विरोध करेगी I
तिवारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के युवा किसान और आम जनता विचार करें की आखिर मोदी सरकार किसके लिए काम कर रही है I कम से कम देशवासियों के लिए तो नहीं कर रही है नहीं तो यह काला कानून ना लाती और ना ही 62 करोड़ किसान आंदोलन के लिए बाध्य होते I
तिवारी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आप बेशक भारतीय बाजार को चंद्रमा और मंगल ग्रह तक पहुंचा दीजिए लेकिन आम किसान वहां तक पहुंचेगा कैसे यह तो बता दीजिए I


No comments