गांव में घुसे अजगर ने बकरी को बनाया निवाला, दृश्य देखकर ग्रामीण हुए हैरान
HTN Live
रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा
इटियाथोक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोशीशा के मजरे मुरावन पुरवा में बीते दिवस एक विशालकाय अजगर जंगल से भटक कर गांव में घुस आया और ग्रामीण के दरवाजे पर बंधी बकरी को अपना शिकार बनाने लगा बकरी की चीख-पुकार सुनकर अनहोनी की आशंका में बकरी मालिक घर से बाहर निकला तो देख कर दंग रह गया अजगर बकरी को अपने जबड़े की आगोश में लेकर निकल रहा था जब तक ग्रामीण बकरी के बचाव का प्रयास करते अजगर बकरी को निगल चुका था आनन-फानन में मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा दूरभाष के जरिए वन विभाग के कर्मियों को सूचना दी गई मौके पर पहुंचे कुंआनो रेंज ढोंगही बीट के वचर स्वामीनाथ व रामू ने रेस्क्यू कर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद बेकाबू अजगर पर काबू पाया गया और उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया । ग्रामीणों की माने तो अजगर करीब दस फूट लम्बा था।

No comments