Breaking News

परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विनय तिवारी पर हुआ जानलेवा हमला


                HTNLivenews✍️.Com

                  ( उत्तर प्रदेश :- लखनऊ )

             ( संवाददाता :- हिन्दू अमन मिश्रा )


🔴 लखनऊ :- 


**परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विनय तिवारी पर हुआ जानलेवा हमला** 

 🔴 उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही ब्राह्मण समुदाय के लोगो की हत्याओं के प्रति उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया बहुत गहरी चिंता का विषय है। उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही ब्राह्मणों की हत्याओं और उनके ऊपर हमलों से ब्राह्मण समुदाय उत्तर प्रदेश में खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। 15 /09/2020 को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के लखनऊ में इंदिरा नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर कुछ अज्ञात बदमाश ने हमला कर दिया।

                    

🔴 अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ( रा० ) की युवा शाखा परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पण्डित विनय तिवारी को मारने के लिए लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर हमले के बाद हिला हवाली करते हुए SHO गाजीपुर ने दर्ज किया एफ.आई.आर. लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई !
गाजीपुर थाना के  SHO बी० के० सिंह,लगातार मामले को दबाने में लगे हुए है।

 🔴  भारतीय ब्राह्मण महा सभा (रा.)के प्रदेश कार्यालय पर बाहन संख्या D3055 अज्ञात अपराधियों द्वारा हमला हुआ,जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार हुए बाकी अन्य फरार हो गए।

 🔴  संगठन के प्रदेश कार्यालय पर D3055 इंद्रा नगर मुंशी पुलिया लखनऊ पर रात करीब 11 बजे तीन गाड़ियों में असलहे से लैस बदमाश चढ़ आये तथा कार्यालय पर मौजूद लोगों को मारने लगे जिसमे तीन लोगों को गम्भीर चोटे आई हैं। दो अपराधी पकड़े गए शेष भाग गये।

No comments