Breaking News

इटियाथोक ब्लॉक सभागार में भाजपा मंडल पदाधिकारियों की बैठक हुई संपन्न

HTN Live 


रिपोर्ट सुशील कुमार द्विवेदी इटियाथोक गोंडा

भारतीय जनता पार्टी की एक विशेष बैठक मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय इटियाथोक परिसर स्थित मीटिंग हॉल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संगठन मंत्री (अवध क्षेत्र) प्रद्युम्न कुमार ने किया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी, मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उर्फ मुन्ना भैया, व भाजपा मंडल इकाई इटियाथोक के अध्यक्ष सत्यव्रत ओझा सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन के दौरान मुख्य अतिथि श्री प्रद्युम्न ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा के शुरुआती दिनों से लेकर आज तक के कार्यों पर प्रकाश डाला और भाजपा को शून्य से लेकर शिखर तक पहुंचाने के लिए जिन लोगों ने अपना योगदान दिया उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया और कहा कि कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी है, उनके परिश्रम से ही पार्टी आज शीर्ष पर पहुंची है, इसलिए उनका सम्मान होना आवश्यक है। उन्होंने कहा, कि आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनानी आवश्यक है। उसके बाद क्षेत्रीय विधायक श्री द्विवेदी व मंडल अध्यक्ष श्री ओझा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर मौजूद अन्य वक्ताओं ने भी विचार प्रकट किए। मेहनौन विधायक श्री द्विवेदी ने मुख्य अतिथि को बुके व शाल देकर उनका सम्मान बढ़ाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन किसान मोर्चा के पवन सिंह ने किया। वहीं समापन मंडल अध्यक्ष श्री ओझा ने आए हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देकर किया।

No comments