वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने नवीन सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया : शाहजहांपुर
HTNLivenews✍️.Com
( उत्तर प्रदेश :- शाहजहांपुर )
( संवाददाता :- हिन्दू✍️ अमन मिश्रा )
🔴 शाहजहांपुर :-
🔴वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने नवीन सभागार का फीता काटकर उद्घाटन किया
🔴 वित्त एवं संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कलेक्ट्रेट में नवीन सभागार का फीता काट कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में रोज किसी ने किसी न किसी रूप में बैठक की जाती है। बैठक के लिए पर्याप्त स्थान की आवष्यकता होती है। अब कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में प्रशासनिक बैठके सुविधाजन माहौल में संचालित होगी। उन्होंने कहा है कि समय के साथ जिला पंचायत के लिए सभागार की आवष्यकता है। जल्द ही जिला पंचायत के लिए बैठक करने हेतु सभागार की व्यवस्था की जाएगी।
🔴 इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह, पुलिस अधीक्षक एस आनन्द, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन राम सेवक द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि./रा. गिरिजेश चौधरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments