Atariya Sitapur : पौध उत्पादन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण सम्पन्न
HTN Live
सुभाष गिरी ब्यूरो प्रमुख सीतापुर
अटरिया सीतापुर।प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत जनपद के कुल 35 प्रवासियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र अम्बरपुर, सीतापुर द्वारा कृषि भवन, खैराबाद में पौध उत्पादन तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों का चयन कृषि विभाग सीतापुर एवं उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन सीतापुर के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में कोविड-19 वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए प्रतिभागियों का थर्मल स्कैनिंग, मास्क का प्रयोग, हैंड सैनिटाइजेशन कराया कराया गया तथा उचित शारीरिक दूरी का पालन किया गया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ0 सुरेश सिंह ने वक्तागण एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उपनिदेशक कृषि अरविन्द मोहन मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रतिभागियों को ध्यानपूर्वक तकनीकी जानकारी प्राप्त करके नर्सरी उत्पादन को व्यवसाय के रूप में अपनाना चाहिए जिससे रोजगार का सृजन होगा एवं आय में वृद्धि होगी।
तकनीकी सत्र में पौध उत्पादन तकनीक के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। उपनिदेशक कृषि अरविन्द मोहन मिश्र ने पौधशाला का महत्व, मृदा शोधन, बीज एवं पौध शोधन, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा0 सुरेश सिंह ने आदर्श पौधशाला की स्थापना, पौधशाला के प्रमुख कीट-रोग एवं उनका प्रबन्धन तथा विपणन विषय पर, वैज्ञानिक अमरनाथ सिंह नर्सरी उत्पादन तकनीक, पोषक तत्व एवं खरपतवार प्रबन्धन, पूर्व उप संभाग अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने कार्बनिक खादों का निर्माण एवं पौधशाला में प्रयोग, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ0 ए0 के0 सिंह ने पौधों की प्रवर्धन तकनीक व सरकारी योजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर तथा विषय वस्तु विशेषज्ञ ओम प्रकाश वर्मा ने पौंधशाला का रख - रखाव पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।
समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए उपनिदेशक कृषि अरविन्द मोहन मिश्र ने अपने सम्बोधन में कहा कि पौध उत्पादन तकनीक से आप लोगों के लिए रोजगार एवं आय अर्जन का एक अच्छा विकल्प है अतः पौधशाला उत्पादन रोजगार को आप लोग अवश्य अपनायें जिससे आप लोगों को रोजगार की तलाश में बाहर न जाना पड़ेगा साथ ही साथ आप लोग दूसरे लोगों को रोजगार भी प्रदान कर सकते हैं। इस रोजगार में कोई भी समस्या आती है तो आप लोग निसंकोच केन्द्र पर सम्पर्क करके समाधान प्राप्त कर सकते हैं।


No comments