Breaking News

5 Air Wing NCC : 5वी उत्तर प्रदेश एयर विंग एन. सी. सी में छात्र-छात्राओं की भर्ती

HTN Live 



लखनऊ, 08 सितम्बर 2020
5वी उत्तर प्रदेश एयर विंग एन. सी. सी में छात्र-छात्राओं की भर्ती के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित हैै
 इक्षुक छात्र अपना आवेदन पत्र 5 (यू. पी.) एयर स्क्वाड्रन एन. सी. सी. सी-896ई, महानगर विस्तार, लखनऊ- से 09 सितम्बर 2020 प्रातः 0900 बजे से दोपहर के 2 बजे तक (सोमवार से शुक्रवार) प्राप्त कर सकते है
अधिक जानकारी के लिए  दूरभाष नं. 0522-2320537 व मोबाइल नंबर 6394967384 पर बंसल जी   से सम्पर्क किया जा सकता है


आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 26 सितम्बर 2020 है

 
23 वर्ष से कम आयु के कम से कम 12वी पास (वरियता विज्ञान) किसी कॉलेज/ लखनऊ विश्वविद्यालय/बोर्ड के संस्थागत छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैA

चयनित सभी छात्र- छात्राओं को तीन साल की प्रशिक्षण दी जाएगी ।
 एयर एन. सी. सी. में माइक्रोलाइट फ्लाइंग, एरोमोडलिंग, फायरिंग, पैरासेलिंग साहसिक अभियान एवं सामाजिक उत्थान के विषयों का प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किया जाता हैै ।

सभी चयनित प्रशिक्षनार्थी तीन वर्ष का प्रशिक्षण पूरा करने पर ‘सी’ प्रमाण पत्र प्राप्त करते है 

  सी प्रमाणपत्र से फायदा

‘सी’ प्रमाणपत्र में ‘ए’ एवं ‘बी’ ग्रेडिंग में  न्यूनतम 50 प्रतिशत (60 प्रतिशत एयर फोर्स) प्राप्त करने वाले प्रशिक्षनार्थीयो को सशस्त्र सेनाओं में बिना लिखित परीक्षा दिए 
एस. एस. बी.  में साक्षात्कार हेतु अवसर मिलता है।

एन. सी. सी. कैडेट्स जिनके पास ‘ए’, ‘बी’ एवं ‘सी’ प्रमाणपत्र है उन्हें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं असम राइफल्स की लिखित परीक्षा में  क्रमशः ‘दो’, ‘तीन’ एवं ‘पांच’ प्रतिशत अंको का अतिरिक्त बोनस अंक प्राप्त होता हैै।

एन. सी. सी. ‘सी’ एवं ‘बी’ प्रमाण पत्र के द्वारा विद्यालय एवं महाविद्यालय में प्रवेश हेतु अतिरिक्त अंक की छुट दी जाती हैै।
 केंद्र एवं राज्य सरकार तथा अन्य प्राइवेट कंपनियों की कई सेवाओं में वरियता दी जाती है 
 इसे अतिरिक्त सहारा समूह, उत्तर प्रदेश सरकार एवं एन. सी. सी. संगठन द्वारा लगनसिल एवं मेधावी छात्रो को छात्रवृति प्रदान की जाती है 
यूनिट में आने वाले सभी छात्रों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी कोविड - 19 के सभी मानदंडों का पालन करना अनिवार्य हैै

No comments