पांच वर्ष के बालक पर टाइगर का हमला बालक की मौत
HTN Live
आदेश शर्मा जिला व्यूरो लखीमपुर खीरी
बाघ नें एक पाँच वर्षीय बालक को घायल कर मौत के घाट उतार दिया।
मोती पुत्र जियालाल पूर्व निवासी पकरिया पुरवा मजरा मिर्जापुर थाना ईसानगर का रहनें वाला है जिसका घर घाघरा नदी की कटान में कट गया था। फिर करीब पकरिया पुरवा के 100 ग्रामीणों नें मिलकर एक अलग पुरवा बना लिया था जो गोबरे पुरवा से सटा हुआ व गोबरे पुरवा नाम से जाना जाता जो जनपद बहराईच में है।
घटना जनपद लखीमपुर खीरी व बहराईच के बार्डर पर बसे ग्राम डलापुरवा मजरा गोबरे पुरवा की है जो खीरी गनापुर बार्डर पर बसा हुआ है ।
जानकारी के अनुसार आज शाम चार बजे के लगभग पांच वर्षीय बालक विकल के माता पिता अपनें घर के उत्तर पड़ोस में लगी मकाई के खेत में काम कर रहे थे साथ में विकल पुत्र मोती इधर उधर टहल रहा था तभी अचानक बाघ पीछे से आकर बच्चे को उठा ले गया और बच्चे का गला काट दिया ।
बताते चलें कि यह बाघ वन रेंज गनापुर के जंगल के बाहर पिछले कई दिनों से देखा जा रहा है। जो गाँव से एक किलोमीटर दूर है।
दोनों जिलों की वन विभाग टीम बार्डर का मामला होने पर शाम चार बजे हुई घटना का जायजा लेनें अभी तक कोई नहीं पहुचा हैं।
उधर टाइगर के हमले मे युवक घायल
कोतवाली मोहम्मदी छेत्र मे पुलिस चौकी अमीर नगर इलाके मे रिश्तेदारी मे जा रहे व्यक्ति पर टाइगर ने अचानक हमला कर घायल कर दिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू निवासी सीतापुर अपनी रिश्तेदारी हरी नगर में आ रहे थे कठिना नदी के पुल पर बाइक खड़ी कर पेशाब करने नीचे उतरे ही थे कि तभी आंवला जंगल छेत्र से निकले टाइगर ने हमला कर दिया वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर मौजूद घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लखीमपुर भेजा जा रहा है

No comments