समाज सेवको द्वारा पालिया कलां में हुआ सेनेटाइजर का छिड़काव
( Htnlivenews✍.Com )
( उत्तर प्रदेश :- लखीमपुर (पलिया)
( अनुज ✍ शुक्ला )
🔺लखीमपुर ( पलिया ) :-
🔺लगातार आ रहे हैं नेपाली इस लिए रवि गुप्ता जी पालिया कलां में सेनेटाइजर का छिड़काव करवा रहे हैं !
🔺ऐसे समय में जब देश दुनिया में कोरोना वायरस तेजी से पांव पसार रहा है ! तब भारत-नेपाल सीमा पर बसे पलिया शहर में नेपाली नागरिकों के एकाएक हजारों की संख्या में एकत्र हो जाने से नगर में सैनेटाइजेशन करने की मांग काफी तेजी से हो रही थी ! जिसको देखते हुए समाजसेवी रवि गुप्ता ने फायर सर्विस की मदद से पलिया के मुख्य मेला रोड , सब्जी मंडी रोड, नगर पालिका रोड, माल गोदाम रोड सहित तमाम मुख्य मार्गों को सैनिटाइज कराया !
🔺आपको बता दें कि नेपाली नागरिकों के हजारों की संख्या में एकत्र हो जाने से पलिया की जनता अपने आप में असहज महसूस कर रही थी ! इतना ही नहीं पलिया शहर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज भी कल मिल चुका है ! जिसके चलते शहर वासी काफी डरे सहमे हैं ! इस सैनिटाइज की आवश्यकता को देखते हुए भाजपा नेता रवि गुप्ता ने फायर सर्विस विभाग से बातचीत कर शहर को सेनीटाइज कराया ! जिस पर शहर वालो ने रवि गुप्ता जी को धन्यवाद किया !


No comments