Breaking News

निघासन तिकोनिया: अज्ञात कारणों से लगी आग,एक घर जलकर हुआ खाक

HTN Live

आदेश शर्मा जिला व्यूरो जनपद लखीमपुर खीरी

 निघासन क्षेत्र के गांव धवई पुरवा में अज्ञात कारणों से आग लग गई।आपको बताते चलें कि बीती रात तकरीबन 3:00 बजे बंशी जायसवाल पुत्र चंदन जायसवाल के घर में आग लग गई आग इतनी भयंकर थी की लपटें आसमान पर छु रही जब घरवालों ने देखा तो शोर मचाया तब ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया वही मौके पर कोतवाली निघासन से डायल 112 नंबर पीआरबी पहुंची तुरंत फायर बिग्रेड को फोन किया गया तुरंत मौके फायर बिग्रेड पहुंची आग को तुरंत काबू कर लिया परिजनों की जानकारी के अनुसार सोमवार की रात तकरीबन 3:00 बजे अज्ञात कारणों से लग गई आग देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया 112 नंबर पुलिस व ग्रामीण व फायर बिग्रेड के सहयोग से आग को काबू कर लिया जहां एक घर जलकर खाक हो गया बंसी जयसवाल पुत्र चंदन जयसवाल आग लग जाने से उनके दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए। घायल को लखीमपुर हॉस्पिटल  ले जाया गया घर में रखे 50000 रुपया अनाज बिस्तर कपड़े जलकर राख हो गए तीन  बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।साथ ही एक भैंस की मौके पर मौत हो गई और 3 भैंस की हालत नाजुक बनी हुई है घर में खाने तक कि कुछ नहीं बचा हुआ है घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है जानकारी के अनुसार लेखपाल ने जांच पड़ताल कर मुआवजा दिलाने की बात कही है आग लगने का स्पष्ट कारण अभी तक नहीं पता चल पाया है।आग लगने से लाखो का नुकसान बताया जारहा है

No comments