Breaking News

भाई का गम सीने में दबाए ड्यूटी करते रहे शाहजहांपुर के खुटार थाने मे तैनात दीवान जी

HTN Live

उत्तर प्रदेश :- ( शाहजहांपुर )

( रिपोर्टर ):- अमन मिश्रा

शाहजहांपुर के खुटार थाने में तैनात दीवान शेषनाथ शर्मा  भाई की मौत की खबर मिलने के बाद भी करते रहे डियूटी
                   
     
                     

शाहजहांपुर ( खुटार ) :- देश और अपनी ड्यूटी के प्रति वफादारी से काम करने वाले कोरोना फाइटर्स की देश में कोई कमी नहीं है। ऐसे ही कोरोना फाइटर्स खुटार थाने में भी है। उन्ही मे से एक है दीवान शेषनाथ शर्मा जी |


मूलरूप से बलिया के रहने वाले दीवान शेषनाथ शर्मा के सगे चचेरे बड़े भाई सुभाष चन्द्र शर्मा पश्चिम बंगाल के कलकत्ता मे नौकरी करते थे |और वही उनका परिवार रहता है। छुट्टियों मे उनका परिवार बलिया भी आना जाना था। बुधवार की रात 60 वर्षीय सुभाष चंद्र शर्मा का अचानक निधन हो गया। गुरूवार सुबह जब बडे भाई की मौत की खबर जब दीवान शेषनाथ शर्मा के पास आई, तो उनकी आंखे भर आई। बड़े भाई की मौत की खबर पाकर अंदर से टूट चुके दीवान शेषनाथ शर्मा भाई के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर जाने के बजाए छुट्टी न मिलने और कोरोना वायरस की बजह से वह अपने दिल पर भाई की मौत के गम का पत्थर रखकर अपना काम करते रहे| ऐसे कोरोना फाइटर्स को हम सभी सैल्यूट करते है|

No comments