Breaking News

कर्मचारियों के लिए महापौर ने खोला पिटारा, 5 लाख तक करवाया जाएगा बीमा, 1 लाख तक मिलेगा लोन

HTN Live



आज दिनांक 13/09/2019 को लखनऊ की महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम के कर्मचारी संगठनों को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार हाल में बुलाकर बैठक कर उसकी समस्याओं और उसके निस्तारण पर अधिकारियों संग चर्चा की। 

लखनऊ नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मंच , नगर निगम एवं जलकल कर्मचारी संघ, नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने महापौर को विभिन्न विषयों एवं कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए वार्ता की जिसपर महापौर ने बिंदुवार गंभीरता से निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों का वेतन , अर्जित अवकाश , ग्रेच्युटी, भविष्यनिधि, एवं लंबित एरियरो के भुगतान की मांग की जिसपर महापौर ने कहा कि कहा कि हमने पहले ही अपने समय के भुगतान के लिए लेखाधिकारी को निर्देशित किया था और उसका भुगतान भी आपको किया गया था। पिछले समय का जो बाकी है उसको भी हम धीरे धीरे कर रहे हैं।

कर्मचारी संगठनों ने महापौर को बताया की तनख्वाह से पीएफ का पैसा काटा गया था, परंतु विभाग द्वारा पीएफ का पैसा जमा नही करवाया गया। *जिसपर महापौर ने उक्त विषय की जांच कर रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित किया।*

कर्मचारियों ने महापौर से बीमा न करवाये जाने की शिकायत की जिसपर महापौर ने कर्मचारियों का बीमा करवाने के लिए नगर आयुक्त को निर्देशित करते हुए कहा कि *कैम्प लगाकर कर्मचारियों के एसबीआई में एकाउंट खुलवाया जाए साथ ही सैलरी एकाउंट में 5 लाख तक कि  बीमा कर्मचारियों का करवाया जायेगा इसके अतिरक्त उंन्हे 1 लाख तक का लोन भी मिल सकेगा, जिससे उनके एवं उनके परिवार के  स्वास्थ्य की रक्षा एवं गंभीर परिस्थितियों में उनकी सहायता हो सकेगी ।*


कर्मचारियों द्वारा समय पर वेतन न मिलने, विनियमतिकरण, गृहकर-जलकर- सीवरकर माफ करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति, 7वें वेतनमान, कर्मचारियों को आवास योजना की मांग भी उठायी गयी जिसपर महापौर ने नगर आयुक्त को बिंदुवार विभागीय आख्या उनके समक्ष रखने के लिए निर्देशित किया।

*कर्मचारियों के लिए मेरे घर के दरवाजे 24 घंटे खुले, मिलकर लखनऊ की जनता के अपेक्षाओं पर खरा उतारना होगा: महापौर*

इस मौके पर महापौर ने कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि पार्षदों- अधिकारियों संग हमारे कर्मचारी भाई बहन हमारे नगर निगम परिवार का अभिन्न अंग हैं। कर्मचारियों की समस्या मेरी व्यक्तिगत समस्या है। नगर निगम के इस कठिन वित्तीय संकट के दौर में जो भी संभव हो सकेगा कर्मचारियों के हित मे किया जाएगा। कर्मचारियों के लिए हमारे घर के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। महापौर ने आगे कहा कि हम सबको मिलकर अपने कार्यो से लखनऊ की देवतुल्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतारना हैं।

इस मौके पर महापौर संग नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, लेखाधिकारी, प्रभारी अधिष्ठान, कर्मचारी संघ से प्रदेश अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा,  कैसर रजा, रामअचल, शमीम अखलाख, रमेश चौरसिया, नरेश बाल्मीकि सहित अन्य जन उपस्थित रहें।

No comments