Breaking News

शाहजहांपुर मे बेखौफ शराबियों का छाया आतकं

HTN Live


            हिन्दू अमन मिश्रा संवाददाता
 शाहजहांपुर। आवास एवं विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़ में शराबियों के आतंक से कॉलोनी वासी त्रस्त हो चुके हैं। शहर के पास कॉलोनी में आए दिन शराबी उत्पात मचाते हैं हालांकि इंस्पेक्टर कोतवाली चौक एवं चीता मोबाइल की ड्यूटी कर रहे एक सिपाही के साथ में मारपीट एवं अभद्रता की घटना हो चुकी है। इसके बावजूद पुलिस मामले को हल्के में ले रही है।
आवास विकास कॉलोनी बरेली मोड़ के गेट संख्या एक एवं गेट संख्या दो के पास स्थित गोल चौराहे पर शराबियों का देर शाम होते ही जमघट लग जाता है। यहां शराबी खुलेआम बैठकर शराब पीते हैं और कॉलोनी वासियों के साथ में अभद्रता एवं मारपीट की घटनाएं करते हैं। बात यह है कि करीब 2 माह पूर्व इंस्पेक्टर कोतवाली चौक राजीव शर्मा जब यहां गश्त कर रहे थे, तब उनकी सरकारी जीप पर शराबियों ने पौव्वे फेंक कर हमला कर दिया था। तब तो पुलिस ने करीब 4 शराबियों को पकड़ा था |और दफा 34 में चालान भी किए थे। कालोनी वासियों की शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हाल ही में करीब 1 सप्ताह पूर्व अजीज गंज चौकी पर तैनात सिपाही महेंद्र सिंह चीता मोबाइल पर ड्यूटी कर रहा थे| वो आवास विकास कॉलोनी के गेट संख्या 2 पर खड़ा थे। तब शराबियों का जमघट ने उसे घेर लिया उससे अभद्रता करते हुए उसके टोपी को उछाल कर फेंक दी थी। सिपाही चौकी पर अकेला था। चौकी प्रभारी प्रदीप सहरावत को फोन करके भी घटना के बारे में अवगत कराया। इसके बावजूद भी चौकी प्रभारी ने कोई एक्शन नहीं लिया। शराबियों के आतंक से कॉलोनी में दहशत व्याप्त है। कोई एक्शन लेना तो दूर पुलिस कांवड़ मेला बता कर मामले को टालने की कोशिश कर रही है।

No comments