Breaking News

14 माह में सेंगर से जेल में मिले 10 हजार से ज्यादा लोग

HTN Live

     सीतापुर। विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का रसूख जेल में भी दिखा। विधायक से रोजाना 20 से 25 लोग जेल में मिलने आते थे। कभी-कभी यह संख्या और बढ़ जाती थी।
   इन आंकड़ों के हिसाब से अब तक करीब 10 हजार से ज्यादा लोग विधायक से मुलाकात कर चुके हैं। सेंगर 14 महीने से सीतापुर जेल में हैं।
     सूत्रों के मुताबिक कुछ लोग पर्ची लगाकर विधायक से मिलते थे, तो कुछ जेल प्रशासन को सिर्फ प्रार्थना पत्र देकर। रसूखदारों के मुलाकात का तौर-तरीका अलग था।
   सीबीआई जांच का सामना कर रहे विधायक को अब मुलाकातियों के बारे में भी जवाब देना पड़ रहा है। सबसे बड़ी मुसीबत जेल प्रशासन के सामने है।

No comments