Breaking News

नगर निगम के द्वारा हाऊस टैक्स की बढ़ोत्तरी का विरोध

HTN Live




महासमिति के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) बी.एन. सिंह ने बताया कि नगर निगम के द्वारा गृहकर व जलकर की प्रस्तावित वृद्धि का महासमिति विरोध करती है  क्योंकि ईमानदारी से कर चुकाने वाले नागरिक पर ही इसका प्रभाव होगा तथा मांग की कि सरकारी व अर्ध सरकारी विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, व्यवसायिक संस्थानों, दुकानों से शतप्रतिशत वसूली की जाये तो नगर निगम को कर में वृद्धि नहीं करनी पड़ेगी। नगर निगम आधे से कम मकानों से कर की राशि वसूल पाता है।
इसके पूर्व महासमिति ने गोमती नगर में निजी संस्था के लड़कों के द्वारा सर्वेक्षण के नाम पर महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, घरेलू नौकरों आदि को प्रशासनिक अधिकारियों के नाम पर धमका/मानसिक उत्पीड़न कर आधार कार्ड, पैन कार्ड, मकान की रजिस्ट्री आदि की प्रति लिये जाने का भी विरोध किया है।

इस सम्बंध में मा. सांसद एवं रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, कैबिनेट मंत्री मा. श्री आशुतोष टण्डन जी, मा. श्री ब्रजेश पाठक जी, विधायक मा. श्री अविनाश त्रिवेदी, प्रमुख सचिव नगर विकास श्री मनोज कुमार सिंह, निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम को पत्र लिखकर प्रस्तावित कर वृद्धि वापस लेने तथा नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है।
महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल ने नागरिकों को शुद्ध पेयजल, जलभराव व जल निकासी के लिये पूर्व में निर्मित नालों / अर्ध निर्मित नालों का निर्माण, सफाई व आंतरिक नालियों को जोड़ना, 2008-09 के सर्वे की रिपोर्ट को सार्वजनिक करना, मा. उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर आजतक अवैध डेयरियों, सड़कों/फुटपाथों के अवैध कब्जों, जनरेटरों, टॉवर, होर्डिंग्स, अवैध शराब की दुकानों को न हटवाने आदि के लिए स्थानीय निकाय की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की मांग की।  इसकी जानकारी
रूप कुमार शर्मा सचिव गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति, लखनऊ

No comments