Breaking News

सावन के महीने में महापौर का उपहार :- 2 पौधे लगाकर फ़ोटो दिखाओ और गृहकर में 10% की छूट पाओ

HTN Live


महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने अपने विशेषाधिकार का उपयोग करते हुए लखनऊ की जनता को पर्यायवरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एवं  सावन माह का उपहार देते हुए  31 अगस्त तक 2 पौधे लगाकर फ़ोटो दिखाने पर गृहकर में 10% कई छूट प्रदान करने के लिए नगर आयुक्त को आदेशित किया।

इस अवसर पर महापौर ने लखनऊ की जनता से अपील करते हुए कहा कि धरती का पर्यावरण सुधारने के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है, इस नाते से नगर निगम में गृहकर में 10% की छूट उनको मिलेगी जो 2 पेड़ो को लगाते हुए फ़ोटो दिखाएंगे। महापौर ने बताया कि लखनऊ की जनता इस योजना का लाभ 31 अगस्त तक उठा सकेंगे ।

इसके लिए महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त की आदेशित कर दिया।
ज्ञात हो कि एरियर पर 10% की छूट 31 जुलाई को समाप्त हो चुकी थी जिसे महापौर ने 2 वृक्ष लगाकर फ़ोटो दिखाने पर अगस्त माह के अंत तक बढ़ा दिया है।

No comments