Breaking News

जमीन से स्वत: निकलने वाली आग से ग्रामीणो मे दहशत

HTN Live


आदेश शर्मा जिला व्यूरो जनपद लखीमपुर खीरी
इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी के अंतर्गत मूड़ा निजाम से सटे जंगल के जमुनिया घाट में लगभग 1 बीघा जमीन अपने आप चलती हुई नजर आई जिसको देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया
बताते चलें कि यह मामला बीते तीन-चार दिनों से हो रहा है वहां पर जंगल की बंजर जमीन पर धुआं पहले उठा उसके बाद जमीन का जलना प्रारंभ हो गया  लोगों का कहना है कि यह प्राकृतिक आपदा है इसको लेकर शासन प्रशासन व सरकार को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है कहीं ऐसा ना हो कि इससे कोई नुकसान पहुंचे वहीं ग्रामीणों ने जांच की गुहार लगाई देखते ही देखते जब यह सनसनीखेज खबर चारों ओर पहुंची तब यह बात हर जगह आग की तरह फैल गई वहीं पर आला अधिकारी भी धीरे-धीरे इस मंजर को देखने के लिए पहुंच रहे हैं अंदेशा यह भी लगाया जा रहा है कि डीएम भी इसको देखने के लिए पहुंच सकते हैं
मोहम्मदी तहसील दार विकास धर दुबे मौके पर पहुंच गये हैं
वहीं लखीमपुर-दुधवा के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पाण्डेय ने कहा,
मोहम्मदी में जंगल मे जमीन के अंदर लगी लगी आग स्वैम्प पीट फायर लग रही। दलदली जमीनों पर जमीन में होल हो जाते। जिसमें आर्गेनिक मैटर इकट्ठा हो जाता। कभी कभी गर्मी की वजह से इनमें आग लग जाती है। इसे अंडर ग्राउण्ड फायर भी कहते हैं।
फिलहाल कुछ लोग इसे दैवीय आपदा का पूर्वानुमान बता रहे है तो कुछ कुदरत का कहर
कुछ लोग तो इसे ज्यालामुखी भी बता रहे

No comments