Breaking News

मामूली विवाद में थारू युवक की हत्या

HTN Live

आदेश शर्मा जिला व्यूरो जनपद लखीमपुर खीरी
भारत नेपाल सीमा से सटे व दुधवा नेशनल पार्क के किनारे बसे
चंदन चौकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेलपरसुआ के मुहाना नदी के किनारे भारत नेपाल सीमा पिलर संख्या 721/३ के पास वसे जाऊं राम पुरवा मे  आज प्रात:  रास्ते से निकलने की छोटी सी बात को लेकर हुये विवाद को  लेकर श्याम कुमार चौधरी और गोविन्द चौधरी के बीच पहले तो  आपस मे काफी  गाली गलौज हुई जिसके बाद श्याम कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोविंद पुत्र छेदा लाल उम्र 23 वर्ष की हत्या कर दी
पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है व एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है

No comments