Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

HTN Live

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत 

बीकापुर,अयोध्या
तारुन थाना क्षेत्र के  ऊंचगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई।
     सोमवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव।बताया गया कि घटना के समय परिवार के लोग खेत पर काम करने गए थे ।
     सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंके पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय, नायब तहसीलदार गजानन दुबे और तारुन पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पंचनामा करवा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
     घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीक हो रहा है। मृतका का मायका सुल्तानपुर जनपद के कूरेभार थाना क्षेत्र में बताया जाता है तथा उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

No comments