Breaking News

मेजबान यूपी और पंजाब के ताइक्वांडो खिलाडिय़ों का हरफनमौला प्रदर्शन

HTN Live



हॉल ऑफ फेम के अवार्ड से सम्मानित हुए देश भर के खिलाड़ी
मो0 शानू  संवाददाता
लखनऊ। 39वीं नेशनल ताइक्वाडो चैम्पियनशिप के दूसरे दिन पंजाब टीम के खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण तीन रजत पदक व एक कांस्य पदक जीत कर दबदबा बनाया। जबकि जम्मू कश्मीर की टीम छह स्वर्ण पदक के साथ पीछे  चल रही है। वहीं मेजबान यूपी पदकों की होढ़ में अब भी आगे है। सभी विजेताओं को ताइक्वाडो फेडरेशन ऑफ इण्डिया के महासचिव ने पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किये।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में चल रही नेशनल ताइक्वाडो चैम्पियनशिप के दूसरे दिन शनिवार को सब-जूनियर मेल, फी-मेल और कैडेटस मेल, फी-मेल की विभिन्न भार की फाइट का आयोजन हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश व जम्मू कश्मीर के खिलाडिय़ों के बीच रोमांचक मुकाबला दिन भर चला। अन्त में उत्तर प्रदेश के खिलाडिय़ों ने ज्यादा पदक जीतकर दूसरे दिन भी अपनी बढ़त बनाये रखी। बाद में ताइक्वाडों के बेसिक फण्डामेंटल युक्त पूमसे की भी प्रतियोगिता हुईं, जिसमें विभिन्न राज्यों से आये खिलाडिय़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
इसी के साथ प्रतियोगिता के दूसरे दिन सांयकाल ताइक्वाड़ो खेल की 54विभूतियों को उनके द्वारा ताइक्वाड़ो खेल को बढ़ावा देने के लिए लाइफटाइम एचीवमेंट व ताइक्वांडो हाल आफ फेम-2019 के अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन सभी खिलाडिय़ों को ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ  इण्डिया के कोषाधिकारी सुधीर एस हलवासिया ने स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र व पदक देकर सम्मानित किया। ताइक्वांडो  हाल ऑफ  फेम 2019 से सम्मानित होने वाले खिलाड़ी में गोपाल झा (बिहार) एए मणिक्नम (पाण्डेचेरी) विजय मसौरिया (गुजरात) मोहम्मद यामीन (दिल्ली) राम प्रकाश सिंह, मनोज वर्मा, राजेश कुमार सिंह, मनोज शर्मा, उर्मिला चौहान, इसरार अली, प्रदीप कुमार, आलोक कुमार सिंह, विनीत कुमार गुप्ता, रवि त्रिपाठी, साजिद खान, सोनी, पुनीत मिशी, अश्वनी जायसवाल (उत्तर प्रदेश) गजानन्द सुनहरे (मध्य प्रदेश) देवेन्द्र दत्त और (दिल्ली) रूप कमल नन्दी (बंगाल) बालाजी कालीदास महामुनी (महाराष्ट्र) कैप्टेन गोपी सेठ (नेवी) जीवननािम नंथम (तमिलनाडु), नेहा बरुआ (दिल्ली), विपलव आनन्द (झारखण्ड), सुधीर कुमार (पंजाब) सुख अमृतपाल सिंह ढिल्लन (पंजाब), रवीश विश्वकर्मा (पंजाब) सुनीता माने (महाराष्ट्र) हीरा बहादुर धरती (महाराष्ट्र) सुजीत सिंह (महाराष्ट्र) ज्ञानेन्द्र उपाध्याय (आर्मी) शुनगुनोरी बाला राजू (तेलंगाना) बोनमोन राकेश (तेलंगाना), आशीष काण्डेलवाल (चण्डीगढ) अमन कुमार (हिमांचल प्रदेश) रमेश खन्ना (हरियाणा) राजेश सिंह (दिल्ली)  अरुण तिवारी, राजीव विश्वकर्मा (राजस्थान) विनोद कुमार डिडवानिया (राजस्थान) उपेन्द्र कुमार अग्रवाल  व विकास कुमार केसरी (झारखण्ड),हर्ष कुमार जैन (राजस्थान) सत्येन्द्र कुमार राना (दिल्ली) मैनुवेल जोस्सी फर्नाडीज (गोवा) पी ओलेन (मणिपुर) अनुराग एस सिंह, विनीत शर्मा (दिल्ली), अमित कुमार पटेल (गुजरात), किरन भाई चौधरी (गुजरात) लिली अनिल फ्रांसिस (केरला), विनाोद शर्मा (जम्मू काश्मीर) शामिल थे।

No comments