सफाई कर्मचारियों की पाठशाला में महापौर ने दिया 3 दिन के पूर्ण सफाई का लक्ष्य
HTN Live
आज दिनांक 08/06/2019 को जोन 5 के सफाई कर्मचारियों की कार्यशाला के द्वितीय दिन जोन 5 के शेष वार्डों की सफाई कर्मचारियों की कार्यशाला का आयोजन जोन 5 के कार्यालय में किया गया।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने सरोजनी नगर प्रथम, सरोजनीनगर द्वितीय, चित्रगुप्त नगर, केसरी खेडा, रामजी सरदार पटेल नगर वार्डो के सफाई कर्मचारियों की पाठशाला लगाई।
विगत दिवस महापौर द्वारा की गई सख्ती का असर यह रहा कि इस बार तकरीबन शत प्रतिशत सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति प्रति वार्ड रही, सिर्फ कुछ एक वार्डो में एक दो सफाई कर्मचारियों को छोड़ कर बाकी सभी उपस्थित रहें जोकि उनके उपस्थिति रजिस्टर में भी दर्ज थी।
इस अवसर पर महापौर ने उन्हें समझाते हुए कहा कि प्रायः यह देखने मे आता है कि आप लोग झाडू लगाने के बाद कूड़ा नालियों में फेंक देते हैं, ऐसा करने पर नालियां जाम हो जाती है, साथ ही कूड़ा जलाने से पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है, इसके अतिरिक्त जहाँ पड़ाव घर हो उसी के अंदर कूड़ा डालना है, कूड़ा सड़क पर नही फैलना चाहिए ।
महापौर ने आगे सफाई कर्मचारियों से कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य है, हमको और आपको मिलकर लखनऊ के सफाई की सेहत सुधारनी है। आपके कंधे पर ही लखनऊ की सफाई टिकी हुई है ।
*महापौर ने दिया 3 दिन का पूर्ण सफाई लक्ष्य*
महापौर ने पांचों वार्डो के बीट इंचार्जों एवं सफाई कर्मचारियों को 3 दिन का लक्ष्य दिया है, इन तीन दिनों में सभी बीट इंचार्ज और सफाई कर्मचारी अपनी हदो में पूर्ण सफाई अभियान चलाएंगे जिसमे सड़क और नाली किनारे बहुत समय से पड़े गिट्टी, कूड़े, पन्नी एवं अन्य तरह के कूड़े के सामानों को हटाना है साथ ही अपनी हद को पूरी तरह से एक बार सफाई करनी है, जिसका औचक निरीक्षण महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया जी स्वयं करेंगी और अच्छा कार्य करने वाले बीट इंचार्ज और सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करेंगी और अपेक्षा अनुरूप कार्य न करने वालों को सज़ा भी मिलेगी।
*पार्षद करवाते है घर के काम : सफाई कर्मचारी*
अपने बीच महापौर को अपने मध्य पाकर सफाई कर्मचारी प्रसन्न दिखे महापौर ने उनसे कहा कि आप हमारे परिवार के सदस्य है आपको कोई समस्या हो तो हमे बताइये। जिसपर अन्य समस्या बताने के पश्चात केसरी खेडा वार्ड के सफाई कर्मचारियों ने एक सुर में स्थानीय पार्षद द्वारा दबाब डालकर अपने घर में व्यक्तिगत कार्य करवाने की शिकायत की , जिसका समर्थन बीट इंचार्ज ने भी किया सफाई कर्मचारियों ने आगे कही की अपने घर मे काम करवाने के साथ ही अपने परिचितों के घरों में भी कार्य करवाते है, कभी कभी तो सुबह से शाम तक काम करना पड़ता है जोकि पार्षद जी द्वारा सफाई कर्मचारियों का उत्पीडन है, जिसपर महापौर जोनल अधिकारी को निर्देशित किया कि इस प्रकरण की पूर्ण जांच कर रिपोर्ट उनके समक्ष प्रस्तुत करें।
इस मौके पर महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया संग जोनल अधिकारी सुभाष त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहें।

No comments