पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम की मार, आकाशीय बिजली गिरने से 10 की मौत
HTN Live
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम ने ऐसी करवट बदली है, जिसमें कुल 10 लोगों की मौत हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, मैनपुरी जनपद के कुरावली क्षेत्र में बिजली गिरने के बाद दीवार ढह गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बता दें कि मौसम पूर्वानुमान में यह बताया गया था कि यूपी के कुछ इलाकों में आज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना है।
वहीं लुखपुरा में बिजली गिरने से एक, कासगंज में तीन और एटा में तीन की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बिस्वां क्षेत्र में मौसम ने ऐसी करवट ली है, जिसमें काफी तबाही हुई है। आंधी-तूफान में कई पेड़ गिर गए। इसके अलावा, मुरादाबाद मंडल में आंधी के साथ बारिश की भी खबर है। अमरोहा-संभल में ओले गिरे हैं और बूंदाबांदी भी जारी है। बताया जा रहा है कि मुरादाबाद में आंधी-बारिश शुरू है और तेज हवा भी चल रही है।

No comments