Breaking News

ट्रैक्टर के चपेट में आकर महिला की दर्दनाक मौत

HTN Live

ब्यूरो रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️

इटियाथोक, गोंडा। गत रविवार शाम थाना क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत ग्राम पंचायत विजय गढ़वा स्थित नथुनिया मोड़ के पास शादी समारोह में पति व बच्चों सहित रिश्तेदारी में जा रही महिला की ट्रैक्टर के चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।  आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उक्त घटना के संबंध में फोन द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौका ए वारदात पर पहुंची थाना उपरोक्त पुलिस व यूपी डायल 100 ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। इस हादसे के तुरंत बाद मौका पाकर ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।  मृतका व महिला सुन्नत 35 वर्ष के पति मोहम्मद शकील निवासी बरडांड थाना उपरोक्त ने बताया कि पत्नी व बच्चों सहित एक शादी कार्यक्रम में शरीक होने पिपरा गांव में हम सभी लोग जा रहे थे कि तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने मेरी पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं आसपास के लोग स्तब्ध हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली उपरोक्त विद्यासागर वर्मा ने बताया की शव को थाने पर लाया गया है, अगर कोई तहरीर मिलती है तो मामले को दिखाया जाएगा।

No comments