राहुल गांधी ने डाला वोट, कहा- हम जनता के मुद्दों पर लड़ रहे हैं चुनाव
HTN Live
छठे चरण में आज राजधानी दिल्ली की भी सभी सात सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह से ही दिल्ली के तमाम वीआईपी पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपने यक्ष डालने पहुंचे।
राहुल गांधी के साथ इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन भी मौजूद थे। वोट डालने के बाद राहुल गांधी से जब पूछा गया कि कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी ने जिस सीट पर वोट डाला है वह नई दिल्ली की है। नई दिल्ली से कांग्रेस ने अजय माकन को अपना उम्मीदवार बनाया है। नई दिल्ली से बीजेपी ने मीनाक्षी लेखी और आम आदमी पार्टी ने बृजेश गोयल को मैदान में उतारा है।
वोट डालने के बाद राहुल गांधी पैदल ही पोलिंग बूथ से चलकर अपनी कार की तरफ गए। राहुल गांधी ने इस दौरान अपनी स्याही लगी उंगली कैमरे में दिखाई। वोट डालने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हम जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नफरत का और हमने प्यार का इस्तेमाल किया है। इस बार बेरोजगारी, किसान और भ्रष्टाचार मुद्दा है।

No comments