Breaking News

आज की संक्षप्ति बड़ी खबरें

HTN Live

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वोटिंग के साथ ही बनाया रिकॉर्ड
             राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के उन चुनिंदा राष्ट्रपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व में वोट किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ उनकी पत्नी ने भी मतदान किया।


पश्चिमी बंगाल में फिर बवाल: भाजपा- टीएमसी कार्यकर्ताओं की हत्या, 2 को मारी गोली
           लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज सात राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो रहा है। मतदान शुरू होने से पहले भाजपा के एक बूथ कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। टीएमसी के एक कार्यकर्ता का भी शव मिला है। इसके अलावा टीएमसी के दो कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई है।
 
बिहार: भाजपा उम्मीदवार रमा देवी के कमरे से लाखों रुपये बरामद
                  बिहार के शिवहर से भाजपा उम्मीदवार रमा देवी के कमरे से चार लाख रुपये मिलने के बाद उनपर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को देर रात पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी की।

No comments