Breaking News

मेहनौन विधानसभा अंतर्गत कठौवा पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने के कारण मतदाता दिखे हलकान।

HTN Live


ब्यूरो रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️

इटियाथोक गोंडा। विधानसभा के कठौवा मतदान केंद्र पर ईवीएम की खराबी के कारण मतदान तकरीबन एक घंटे तक रहा बाधित 8:00 बजे तक मतदान नहीं शुरू हो  सका था जिसके चलते मतदाताओं की काफी तादाद पोलिंग बूथ पर मौजूद चिलचिलाती धूप के बीच ईवीएम ठीक होने का इंतजार कर रहे थे जिस से देखा जा सकता है कि लो एलकतंत्र के इस महापर्व पर मतदाता चाहे वह युवा वर्ग हो चाहे वृद्ध चिलचिलाती धूप के बीच घर से निकल कर अपने मतदान का प्रयोग कर रहे हैं इस बार 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान केंद्रों को कुछ सुविधाओं से लैस किया गया है व वीवी पैड होने से लोग अपने मतदान के बाद अपना वोट देख सकते हैं। वहीं जिला अधिकारी नितिन बंसल एवं पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का तूफानी दौरा कर मतदान संबंधित जायजा लिया, व मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। दोनों अधिकारियों ने कार्मिकों को पूरी मुस्तैदी बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने लोगों से व्यवस्था के बाबत जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नितिन बंसल का कहना है कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए पोलिंग बूथों पर पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

No comments