Breaking News

29 धौरहरा लोकसभा के लिए सकुशल सम्पन्न हुआ मतदान, पड़े 64.70 प्रतिशत वोट

HTN Live


प्रेक्षकों सहित डीएम-एसपी ने किया मतदेय स्थलों का सघन भ्रमण, दिये निर्देश
आदेश शर्मा जिला व्यूरो
जनपद लखीमपुर खीरी
  लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के अन्र्तगत पंचम चरण में 29 धौरहरा लोक सभा का मतदान आज सकुशल शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। 
         कंट्रोल रूम के प्रभारी रत्नेश चन्द्र ने बताया कि अबतक प्राप्त सूचनाओं के अनुसार धौरहरा लोक सभा में कुल 64.70 प्रतिशत वोट पड़े। जिसमें विधानसभा धौरहरा 61.62 प्रतिशत, कस्ता 66.24 प्रतिशत, मोहम्मदी 66.48 प्रतिशत, महोली 63.40 प्रतिशत और हरगांव में 66.00 प्रतिशत मत पड़े।

                     आज दिन में प्रेक्षक गणों सहित जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम ने पूरे दिन जनपद के विभिन्न मतदेय स्थलों का सघन भ्रमण करते हुए मतदान कर्मियों से रूबरू होते हुए पोलिग के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी हासिल कर आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे।
                       
    
                     
         आज प्रातः सर्वप्रथम जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूनम के साथ मोहम्मदी के माडल बूथ पीडी भारतीय इण्टर कालेज, जेपी इण्टर कालेज, प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदी, युग निर्माण इण्टर कालेज, प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर छावनी पहुंचे जहां उन्होनें वृद्ध, दिव्यांग एवं युवा मतदाताओं को टीका और माल्र्यापण कर मतदान के इस महापर्व में हिस्सा बनने पर बधाई देते हुए पुष्प गुच्छ भेंट किया।
         उन्होनें मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदान करा रहे मतदान कर्मियों से जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि आने वाले मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा बड़े बुजुर्ग, महिलाओं, दिव्यांगों का विशेष रूप से ध्यान रखकर मतदान कराये तथा मतदान केन्द्रों पर ड्यूटी कर रहे कर्मियों से भोजन आदि के बारे में जानकारी ली। इसके उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने मोहम्मदी सहित मितौली के तमाम बूथों का जायजा लेकर आवश्यक जानकारी हासिल की।

No comments