Breaking News

प्रियंका बाड्रा का मोहम्मदी मे रोड शो सम्पन्न लोक सभा धौरहरा कांग्रेस प्रत्याशी जितिन को जिताने की अपील

HTN Live


रिपोर्ट आदेश शर्मा
जनपद लखीमपुर खीरी
मोहम्मदी  मे आज लोक सभा धौरहरा से कांग्रेस प्रत्याशी जितिन प्रसाद के पक्छ मे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका बाड्रा द्वारा  भव्य रोड शो का आयोजन किया गया
उपस्थित जनसमुदाय  को सम्बोधित  करते हुये श्रीमती प्रियंका
 बाड्रा ने कहा   जिसे आसमान पर बैठाया है उसे जमीन पर ले आईये   
मोदी प्रधान प्रचार मंत्री
कहानी सुनाई कि कछुवा चांद के बराबर जाने की सोंच रहा है 
वाराणसी में कोई विकास कार्य नही हुआ - प्रियंका                             
      29धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी  पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के समर्थन में कांग्रेस के स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मोहम्मदी में रोड शो किया। भारी संख्या में कांग्रेसी समर्थक जमा हुए जो पुवाया बैरियर से होते हुए बरबर चौराहा से गुलौली मोड़ पर समाप्त हुआ। जिसमें कार्यकर्ता चौकीदार चोर है।प्रियंका गांधी गांधी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।मोहम्मदी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का उड़न खटोला 3:30 बजे  उतरा।  हजारों की तादाद में लोग मौजूद थे।उड़न खटोला उतरते ही प्रियंका गांधी जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण कांग्रेस मय हो गया। उसके बाद लगभग एक किलोमीटर का सफर सवा घंटे में पूरा किया ।रास्ते में बरबर चौराहे पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माला पहनाई। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा इतनी गर्मी में आप लोग भारी संख्या में  मौजूद हुए हैं। आप सभी बधाई के पात्र हैं सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए 56 इंच का सीना की बात कही। उसके बाद उन्होंने कहा कि आप टीवी और अखबारों में इनका प्रचार देखते हैं।  उन्होंने मंच से एक कछुए की कहानी सुनाई। कहा एक राजा चांद के बराबर जाना चाहता था।उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के लिए किसान सम्मान योजना चलाई थी ।वह भी जुमला साबित हुई । पांच साल में किसान की जबरदस्त दुर्दशा देखने को मिली है।कांग्रेस पार्टी द्वारा न्याय योजना के माध्यम से हर गरीब किसान को ₹72000 परिवार की महिला के खाते में पहुंचेंगे उन्होंने कहा जिन तीन राज्यों में मेरी सरकार अभी बनी है।10 दिनों के अंदर कर्जा माफ करने का काम किया है ।उन्होंने कहा आज नौजवान बेरोजगार घूम रहा है।रोजगार देने का वादा किया था किसान हो व्यापारी हो छात्र हो सभी लोग इस सरकार से ऊब चुके हैं।उन्होंने प्रधानमंत्री पर वार करते हुए कहा वाराणसी मे उन्होंने एक भी सड़क नहीं बनवाई है ।किसी गांव गली या कस्बे में नहीं गए हैं।केवल प्रधान प्रचार मंत्री बन कर प्रचार कर रहे हैं। उन्हें जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि आप लोग जागरूक हो जाइए अपने वोटों का अधिकार समझिए जिनको आपने आसमान पर बैठाया है। उनको जमीन पर ले आइए  धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जितिन प्रसाद को भारी मतों से जिता दीजिए।
 वही जब यह रोडशो भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के सामने से गुजरा प्रियंका गांधी ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर फूल और माला फेकी  तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी मोदी के नारे लगाए वही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौकीदार चोर है के नारे लगाए
प्रियंका गांधी के रोड शो में महान दल के सैकड़ों कार्यकर्ता हाथ में झंडा लिए कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ा रहे थे
सुरक्षा के दृष्टिकोण  से जगह जगह पर पुलिस तैनात थी ।वहीं सड़क के किनारे बने घरों की छतों पर पुलिस निगरानी कर रही थी
 एक किलोमीटर के सफर में लगभग एक घंटा 15 मिनट का समय लगा ।वहीं 12:00 बजे पुलिस और प्रशासन द्वारा मार्ग की सारी दुकानें बंद करा दी गई थी।भयंकर गर्मी को देखते हुए जगह जगह पर पानी के स्टाल लगाए गए थे
जाम में फंसी एंबुलेंस     
                          रामकली पत्नी सीता राम उम्र लगभग 62 वर्ष  निवासी देहरा अजीतपुर  को सीने में दर्द उठने को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था।जिसमें  लगभग एक घंटे जाम में एंबुलेंस फंसी रही ।परिजनों ने  आरोप लगाया व है। अगर समय से पहुंच जाते तो बस सकती थी मेरी मां की जान।

No comments