Breaking News

हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त देवेन्द्र सिंह उर्फ मिंटू पुत्र अंग्रेज सिंह गिरफ्तार

HTN Live

◆दिनांक 28-03-19 को ग्राम रमुआपुर थाना सिंगाही में दो पक्षों के बीच हो रहे भूमि विवाद का सुलह समझौता कराने गए सुबेग सिंह पुत्र बूटा सिंह नि० ग्राम रमुआपुर थाना सिंगाही जनपद खीरी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसके संबंध में थाना सिंगाही पर 5 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध हत्या का अभियोग पंजीकृत कर पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना सिंगाही को निर्देशित किया गया था। दिनांक 04-04-19 को थाना सिंगाही पुलिस द्वारा हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त देवेन्द्र सिंह उर्फ मिंटू पुत्र अंग्रेज सिंह को आलाकत्ल एक अदद तमंचा 315 बोर मय 2 अदद जिंदा व 1 अदद खोखा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। इस हत्या का एक अन्य आरोपी गुरताज सिंह पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments