Breaking News

चिनहट स्थित आश्रम कुटी पलटू दास के स्वामी दिनेशानंद की हत्या की खबर पाकर उनके आश्रम पहुंची

HTN Live

आज दिनाँक 04/04/2019 को माननीय महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया सुबह तड़के ही सराय शेख, सतरिख रोड चिनहट स्थित आश्रम कुटी पलटू दास के स्वामी दिनेशानंद की हत्या की खबर पाकर उनके आश्रम पहुंची। उन्होंने शोक संतृप्त पत्नी खुशबू एवं परिवार को ढाँढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद का भरोसा दिया।
महापौर ने लखनऊ के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को फ़ोन कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और उनसे स्वामीजी की पत्नी और उनके परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा। महापौर ने शोकाकुल पत्नी को मुख्यमंत्री से बात कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया ताकि जल्द से जल्द सभी दोषियों को सलाखों के पीछे डालकर मामले की निष्पक्ष जांच हो सके। स्वामी जी की पत्नी एवं स्थानीय लोगों द्वारा सम्बन्धित लेखपाल एवं कानूनगो की भूमिका की पड़ताल हेतु भी उच्च अधिकरिओं से बात की।

No comments