गोंडा में गठबंधन प्रत्याशी चुनाव कार्यालय पर तोड़फोड़ मारपीट व बवाल
HTN Live
रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️
करनैलगंज,गोंडा। शुक्रवार देर शाम करनैलगंज स्थित गोंडा लखनऊ मुख्य मार्ग के किनारे सकरोरा चौराहे के पास सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रदेव यादव के पार्टी चुनाव कार्यालय पर सूत्रों के मुताबिक करीब दो दर्जन से अधिक भाजपा के कार्यकर्ताओं ने धावा बोल दिया और जमकर बवाल काटा। कार्यालय के आसपास की दुकानों में भी तोड़फोड़ हुई। दहशत के चलते कार्यालय के निकट की दुकानें खटाखट बंद होने लगी और लोगों में भगदड़ मच गई। उपद्रवी तत्वों ने करीब आधे घंटे तक बसपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ दिया। बाहर चुनाव कार्यालय की लगी होडिंग को तोड़ा गया। कार्यालय के भीतर परिसर में खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी को नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा कार्यालय कर्मचारियों एवं प्रत्याशी समर्थकों के लिए भोजन बनाने वाले करीब आधा दर्जन लोगों को मारा पीटा गया। इसके साथ साथ चुनाव कार्यालय के ऊपर रखी कुर्सी और मेज को भी तोड़ दिया। मौके पर कस्बा चौकी प्रभारी केके सिंह सिंघम एक सिपाही के साथ चौराहे पर मौजूद थे। उनकी मौजूदगी के दौरान उपद्रवी तत्व लगातार तोड़फोड़ करते रहे और पुलिस फोन पर अपने अधिकारियों को सूचित करती रही। तोड़फोड़ के दौरान ही भाजपा प्रत्याशी काफिला कार्यालय के सामने रुका और तोड़फोड़ करने वाले लोग काफिले के साथ चलते बने।

No comments