पीएम मोदी आज जहां ताबड़तोड़ 3 चुनावी जनसभा,तो वहीं राहुल गांधी दो जनसभा को संबोधित करेंगे
HTN Live
रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️
2019 के चुनावी महासंग्राम को लेकर सियासी घमासान चरम पर है. लोकसभा चुनाव का तीसरे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है. चौथे चरण के लिए आगामी 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही हैं. उत्तर प्रदेश में भी आज दिनभर चुनावी हलचल देखने को मिलेगी. तमाम सियासी दलों के दिग्गज आज यानि उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जगह रैलियां करेंगे. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ तीन रैलियों को संबोधित करेंगे. सबसे पहले वे कन्नौज में रैली करेंगे. इसके बाद हरदोई जाएंगे, फिर सीतापुर में रैली करेंगे. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी उत्तर प्रदेश में दो रैली को संबोधित करेंगे. पहले रायबरेली जाएंगे फिर इसके बाद अमेठी का दौरा करेंगे. वहीं विश्वस्त सूत्रों की अगर मानें तो कांग्रेश महासचिव प्रियंका गांधी बाराबांकी में रोड शो करेंगी. इसी क्रम में बसपा सुप्रीमो मायावती मध्य प्रदेश के रीवा में रैली को संबोधित करेंगी. उधर गृह मंत्री राजनाथ सिंह संतकबीर नगर, बस्ती और फतेहपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे ऐसी सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं।

No comments