उत्कर्ष फाउंडेशन गोंडा द्वारा नुक्कड़ नाटक आयोजन,व मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान करने का किया आवाहन
HTN Live
रिपोर्ट नागेश्वर सिंह✍️
इटियाथोक ,गोंडा । विकासखंड इटियाथोक अंतर्गत विकासखंड इटियाथोक अंतर्गत विगत सोमवार को उत्कर्ष फाउण्डेशन गोण्डा द्वारा विशुन पुर संगम, रमवापुर नायक, कर्मडीह कलां, मेहनवन समेत दर्जनों गांव पंचायतों में डॉ ओ पी मिश्र के अगुवाई में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन कर सघन मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया,व मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील भी किया गया। विशुनपुर संगम में डॉ राजकुमार द्विवेदी समेत ग्रामीणों ने वयोवृद्ध समाज सेवी शीतला प्रसाद तिवारी को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ ओ.पी.मिश्र ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश को स्थायी और मजबूत सरकार तभी बन सकती है जब आप सब शतप्रतिशत मतदान करेंगे। आप सब राष्ट्र निर्माण हेतु अधिक से अधिक मतदान करें और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित भी करें। संस्था के सचिव डॉ रामानन्द तिवारी ने भी अपने उद्बोधन में लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर राकेश चतुर्वेदी, दीनदयाल विश्वकर्मा, बबलू तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, प्रदीप तिवारी, अजय, संतोष विश्वकर्मा, शोभा राम यादव, दया शंकर समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने शतप्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।

No comments