Breaking News

वीडियो अच्छे दिन हुआ यूट्यूब पर लान्च

HTN Live



लखनऊ (सं)। 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से खूब वादे किये थे। उन्होंने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का वादा किया था और साथ ही महंगाई कम करने के अलावा पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देकर एक के बदल सौ सिर लाने जैसे कई वादे और दावे किये थे। लेकिन उन वादों में से कोई एक भी पूरा नहीं हुआ। इसी से नाराज होकर शहर के युवा फिल्म निर्माता निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने एंटी मोदी वीडियो अच्छे दिन का निर्माण किया है। विपिन अग्निहोत्री के निर्देशन में वीडियो को विपिन प्रियंका प्रोडक्शन के बैनर तले बने वीडियो में नरेन्द्र मोदी के सभी वादों को दिखाया गया है और कहा गया है कि उन वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। वीडियो में दिखाये गये गीत को अजमेर अंसारी कशिश ने लिखा है जबकि इसमें आवाज संजीव सिंह ने दी है। वीडियो में मोदी जी के अच्छे दिन आयेंगे के नारे का भी मजाक बनाकर बताया गया कि अच्छे दिन तो नहीं आये लेकिन युवा बेरोजगार जरूर हो गये हैं और देश की जनता महंगाई के बोझ तले दबती जा रही है तो साथ ही नोटबंदी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। वीडियो के निर्माता विपिन अग्निहोत्री ने बताया कि यह वीडियो किसी पार्टी की तरफ से नहीं बनाया है और न ही किसी के विरोध में है। 

No comments